महासमुन्द

प्राचार्य पदोन्नति में विलंब पर जताई नाराजगी
04-Apr-2025 3:06 PM
प्राचार्य पदोन्नति में विलंब पर जताई नाराजगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रांतीय इकाई ने वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति में अनावश्यक विलंब लेकर नाराजगी व्यक्त की है।

राजधानी स्थित संघ कार्यालय रायपुर में प्रदेश के प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आवश्यक बैठक आयोजित कर प्राचार्य पदोन्नति में अनावश्यक विलंब को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रांतीय बैठक में प्रमुख रूप से ओंकार सिंह ठाकुर संजय सिंह ठाकुर प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी प्रांतीय महामंत्री मनोज राय प्रांतीयकोषाध्यक्ष गयाराम राजवाड़े वरिष्ठ सदस्य ए के दिल्लीवार कांकेर जिला अध्यक्ष टिकेश सिंह ठाकुर उप प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता टेक राम सेनपूर्व जिलाध्यक्ष सुनील नायक संभागीय अध्यक्ष भुवन लाल सिन्हा तारक सहित प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने दी है।


अन्य पोस्ट