महासमुन्द

महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी फरार
03-Apr-2025 4:37 PM
महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी फरार

महासमुंद,3 अप्रैल। बसना थाना अंतर्गत पिरदा की महिलाओं से सरकार फ्र ी में कुकर बांट रही है कहकर एक व्यक्ति 138 महिलाओं से फिंगर मशीन में अंगूठे का निशान लेकर उनके नाम से बैंक लोन लेकर फरार हो गया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गजनी देवांगन ग्राम पिरदा में कपड़ा बुनकर का काम करती है। 15 अप्रैल 2024 को ही उनके गांव का सुदर्शन साहू रजनी के घर आकर बताया कि जैसे महतारी वंदन का पैसा आ रहा है, वैसे ही सरकार द्वारा फ्री में कुकर बांटा जा रहा है। कहकर सुदर्शन अपने पास रखे एक मोबाइल से फिंगर मशीन में कनेक्ट कर रजनी का अंगूठा निशान लगवाया और चला गया। इस तरह गांव के कुल 138 महिलाओं का अंगूठा निशान लिया। इसके बाद उसने उन महिलाओं के नाम से लोन निकाला और फ रार हो गया है। 

रजनी के नाम वर्तमान में 70 हजार 880 रुपए का लोन बकाया है। इस प्रकार से सुदर्शन साहू द्वारा रजनी एवं गांव के अन्य 138 महिलाओं को झांसे में लेकर धोखे से फिंगर मशीन में आपने मोबाइल को कनेक्ट कर बिना जानकारी के इंडस्लैंड बैंक में खाता खोलकर लोन निकालकर रकम आहरण कर फरार हो गया। जिसकी शिकायत पिछले 4-5 माह से गांव की महिलाएं लगातार थाने में तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना के पास आकर कर रही थीं। लंबी जांच पड़ताल के बाद कल इस मामले में पुलिस ने प्रार्थिया रजनी की लिखित आवेदन पर अपराध धारा 318-4 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट