महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अप्रैल। नगरीय क्षेत्र के सडक़ों में घुमंतू पशुओं के गले में नगर पालिका द्वारा अभियान चलाकर रेडियम पट्टियां बांधी जा रही है। ताकि शहरी क्षेत्र में असमय होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
गौरतलब है कि नगर की सडक़ों में रात्रि के समय घुमंतू गौवंशों की मौजूदगी बनी रहती है। अक्सर रात में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को अंधेरे में पशु नहीं दिखाई देते हैं। जिस कारण सडक़ में दुर्घटनाओं की संभावन बनी रहती है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश में यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पालिका के एसबीएम की पूरी टीम मुख्य मार्ग पर बैठे सभी जानवरों को हटा रही है। साथ ही रास्ते में जितने भी घुमंतू जानवर मिल रहे है उनके गले में रेडियम बेल्ट बांधे जा रहे हैं। तथा उनके सींगों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं। इन रिफ्लेक्टिव बेल्ट की खासियत यह है कि जब भी इन पर लाइट पड़ती है तो यह चमकता है। जिससे दूर से ही वाहन चालकों को यह पट्टियां चमकती हुई दिख जाती है और वाहन चालक सतर्क हो जाते हैं। इससे अकस्मात दुर्घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने कहा कि पालिका के इस सकारात्मक प्रयास का परिणाम यह रहता है कि रात के अंधेरे में सडक़ पर घूम रही या बैठी गौ माता भले नजर ना आए, लेकिन रिफ्लेक्टर पट्टी लगी होने से दूर से ही लाइट पडऩे से ये चमकने लगेंगी। जिससे वाहन चालक सतर्क हो सकेंगे।