महासमुन्द
कंकाल, चूड़ी, जला पर्स, चप्पल, लिपस्टिक बताएगा पता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3 अप्रैल। महासमुंद जिले के तुमगांव थानाक्षेत्र में कोडार उलट की ओर वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 52 में कल एक महिला की जली लाश मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर तुमगांव पुलिस व आला आधिकारी डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे थे। महिला की लाश पूरी तरह जल चुकी है। मौके पर महिला का कंकाल, चूड़ी, जला पर्स, चप्पल, लिपस्टिक आदि पुलिस को मिला है।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला को तीन से चार दिन पहले जलाया गया होगा। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए कंकाल का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में पता कर रही है कि किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज है कि नहीं। इस पूरे मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शिनाख्ति में जुट गयी है। शिनाख्त के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल को ग्राम कोडर के जंगल में एक महिला अथवा लडक़ी का जला हुआ शव मिला है। शव के पास से कंकाल, चूड़ी, जला पर्स, चप्पल, लिपस्टिक आदि सामानों को बरामद किया गया है। उक्त सामानों के आधार पर किसी व्यक्ति की पहचान हो तो थाना तुमगांव जिला महासमुंद में खबर देवें। घटनास्थल पर जला हुआ लेडीज पर्स, लिपस्टिक, चूड़ी और सैंडिल भी पाया गया है। यह वारदात तुमगांव थाना क्षेत्र की है।
महासमुंद जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर शहीद वीर नारायण सिंह डेम के पास स्थित वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 52 में कल बुधवार को यह लाश मिली है। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया था लेकिन खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर तक ही जा सका। डीएसपी अजय शंकर त्रिपाठी के अनुसार महिला की हत्या की गई है। लाश को करीब चार दिन पहले जलाया गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जिले के सभी थानों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। जली हुई लाश को तुमगांव सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बरामद सामानों के आधार पर किसी व्यक्ति की पहचान हो तो थाना तुमगांव जिला महासमुंद को 9479192311, 07723282124 में सूचित करें।