महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3अप्रैल। नेशनल हाइवे 53 स्थित जय मां खल्लारी मंदिर कोडार बांध में श्रद्धालुओं ने इस बार मनोकामना के 511 ज्योत जलाये हैं। समिति के अध्यक्ष किशोर चन्द्राकर ने बताया कि मंदिर को आकर्षक ढंग से रंग रोगन व रोशन कर सजाया गया है। आसपास की माता सेवा टोलियों के सुमधुर जसगीत गायन, मांदर की थाप, झांझ-मंजीरों से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल है। श्रद्धांलुओं का तांता सतत बना हुआ है। पुजारी हरीश दुबे विधिविधान से नियमित पूजापाठ व सुखराम यादव पंडाअपने सेवकों के साथ ज्योत-जंवारा सेवा का दायित्व निभा रहे हैं। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तदनुसार 30 अप्रैल रविवार से महोत्सव आरंभ हुआ है। कल 2 प्रैल को पंचमी श्रृंगार पूजा कर दी गई है। कल 4 अप्रैल को कालरात्रि महानिशा पूजा होगी वहीं अष्टमी हवन पूजा 5 अप्रैल शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। इस दिन दोपहर 2 बजे पूर्णाहूति के पश्चात कन्या पूजन व प्रसादी वितरण होगा। इसके बाद 6 अप्रैल को जंवारा विसर्जन, भोग-भण्डारा व राम जन्मोत्सव होगा। पूर्व अध्यक्ष
नंदकुमार चन्द्राकर, सचिव हर्ष शर्मा, ओमप्रकाश यादव, नंदलाल पटेल, जगदीश ध्रुव, सुनील चन्द्राकर, शंभू भट, गौतम सिन्हा, हेमंत चन्द्राकर, ॉ
रविन्द्र चन्द्राकर, गणपत यादव, जनकराम साहू, प्रचार सचिव राजेश्वर खरे सहित समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्य महोत्सव में सक्रिय
भूमिका निभा रहे हैं।