महासमुन्द

पालिकाध्यक्ष निखिलकांत ने मुस्लिम भाईयों को दी ईद की बधाई
02-Apr-2025 3:58 PM
पालिकाध्यक्ष निखिलकांत ने मुस्लिम भाईयों को दी ईद की बधाई

महासमुंद, 2 अप्रैल। चांद की तस्दीक होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने ईद का पर्व 31 मार्च सोमवार को धूमधाम से मनाया। इस पाक मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने ईदगाह भांठा पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने नमाजी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर शुभकामनाएं दी एवं मुल्क.ए.वतन हिन्दुस्तान, सुब छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले में आपसी भाईचारा, अमनोसुकुन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाईयों को खजूर खिलाकर मुंह मीठा कराया।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से शकील खान, गुलाम मोहम्मद बाबू भाई, जाकीर भाई, सरफराज राजवानी, सुल्तान बागड़ी, अमीन रजा चौहान, जुनैद भाई, मिर्जा रिजवान बेग, सिकंदर,शादाब अशरफ ी, इदरिश चौहान, इकबाल भाई, शहबाज राजवानी,अब्दुल सुफियान व समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट