महासमुन्द

कलेक्टर जन चौपाल में मिले 42 आवेदन
02-Apr-2025 3:22 PM
कलेक्टर जन चौपाल में मिले 42 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2अप्रैल। हर मंगलवार आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कल कलेक्ट्रेट पहुंचे। जन चौपाल में लोगों ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से एक-एक कर मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी मांगें व समस्याएं  रखी। जन चौपाल में कल अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित

अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जन चौपाल में महासमुंद कांपा की जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह ने रीपा में बिजली  कनेक्शन के लिए, रामजीवन ने बोनस राशि की भुगतान के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इसी तरह पिथौरा के उमेन्द्र कुमार साहू ने पौधा  परिवहन कार्य में कम दर पर राशि भुगतान की शिकायत की। ग्राम सुरकीपाली के श्यामलाल ने सीमांकन कार्य में विलंब होने पर आवेदन दिए।

बागबाहरा बरबसपुर की चांदनी साहू ने आधार कार्ड बनाने, सरायपाली देवलभांठा के ललित कुमार नंद ने खसरा सुधार कार्य के लिए कलेक्टर को

आवेदन दिए। इसी तरह आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन

कलेक्टर को सौंपे गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण के

निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट