महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 अप्रैल। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में मोटर सायकल का प्लग निकाल लिया है कहते हुए दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसकी शिकायत पर थाने में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है। ग्राम जगदीशपुर निवासी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि 29 मार्च उसके घर के सामने मकान निर्माण कर रहे मजदूरों द्वारा मोटर सायकल का प्लग किसी ने निकाल लिया है कहकर गाली गलौच की। तीसरे दिन 31 मार्च को शाम दुर्गेश गुप्ता घर के पास खड़ा था। मजदूर अश्वनी, सरेश और अजय से पूछा कि उस दिन किनको गाली गलौच कर रहे थे? जिस पर अश्वनी ने तू मोटर सायकल का प्लग चुराया है कहकर गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट की। अश्वनी ने दुर्गेश को बांस के डण्डे से सिर में वार कर दिया जिससे चोटें आयी। घटना देखकर दुर्गेश की पत्नी सोफिया गुप्ता ने बीच बचाव किया। जिस पर उसे भी चोटें आई हंै। इस मामले में दूसरे पक्ष से ग्राम बोईरडीह निवासी अश्वीन सेठ ने बताया कि 29 मार्च को वह ग्राम जगदीशपुर के प्रवीण के मकान निर्माण के लिये आया और अपने मोटर सायकल को दुर्गेश के घर के पास पेड़ के नीचे में खड़ी कर दिया। काम करने के लिये प्रवीण के घर गया। प्रवीण के घर का काम होने के बाद अश्वीन करीबन 4 बजे अपने मोटर सायकल को चालू किया तो चालू नहीं हुआ। तब उसने देखा कि मोटर सायकल का प्लग का केप किसी ने निकाल लिया था। तब वह आसपास के लोगों से पूछताछ किया। बाद 31 मार्च को प्रवीण के घर मिस्त्री सामान छोडऩे आया था। जहां अश्वीन, प्रवीण के घर से बाहर निकला तो दुर्गेश ने उसे बुलाया। जिसके बाद दुर्गेश और उसकी पत्नी सोफिया के पूछने पर दुर्गेश बोला कि तूने मोटर सायकल का प्लग केप निकाला है।
ऐसा कहकर दुर्गेश ने उसे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की। दुर्गेश ने पास रखे डंडे से भी मारा। मारपीट देखकर सुरेश सेठ छुड़ाने आया तो उसे भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट की। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115-2, बीएनएस 296.बीएनएस पु 3 -5,बीएनएस 351-2 बीएनएस तथा क 115 -2 बीएनएस 296 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।