महासमुन्द

सरायपाली के लॉज में देह व्यापार: बाप-बेटे समेत 6 जेल दाखिल
02-Apr-2025 2:50 PM
सरायपाली के लॉज में देह व्यापार: बाप-बेटे समेत 6 जेल दाखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 अप्रैल।
जिले के सरायपाली नेशनल हाइवे के किनारे स्थित जय पैलेस लॉज में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए लॉज संचालक के पुत्र समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सार्वजनिक स्थल पर स्थित लॉज में देह व्यापार का सरायपाली में यह पहली मामला है। इस बार लॉज संचालक जयप्रकाश पटेल के पुत्र अंकित और संतोष दास के खिलाफ  पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात में एक युवती ने थाने में आकर उसके साथ विकास फैमिली रेस्टोरेंट के ऊपर स्थित जय पैलेस लॉज में कुछ युवकों द्वारा जबरदस्ती किये जाने की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने फ ौरी कार्रवाई करते हुए जय पैलेस लॉज में दबिश दी। तो वहां देह व्यापार का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि यह अनैतिक देह व्यापार लॉज में उपस्थित लॉज संचालक अंकित पटेल की जानकारी में था।

पुलिस ने बताया कि उक्त युवती पहले भी लॉज में संतोष पिता मदन दास के साथ आती रही है। पुलिस ने लॉज संचालक अंकित, उनके पिता जयप्रकाश पटेल 22 वर्ष निवासी ग्राम केना थाना. सरायपाली, संतोष दास 35 वर्ष निवासी ग्राम मोंहदा, थाना सरायपाली को पीटा प्रिवेशन ऑफ  इम्मोरल ट्रेफिकिंग एक्ट की धारा 3,4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

युवती ने लॉज में उसके साथ कुछ युवकों द्वारा जबरदस्ती करने की शिकायत भी की थी। पहचान करने पर पुलिस ने जयप्रकाश  पटेल 45 वर्ष निवासी ग्राम. केना थाना सरायपाली, भोपाल सिंह राजपूत 41 वर्ष निवासी ग्राम. खेजरीयाली राजस्थान, चंदन कुमार कुर्मी 28 वर्ष निवासी कोचस बिहार तथा हरदीप सिंह 24 वर्ष निवासी मोड पटियाला बरनाल को बीएनएस की धारा 74, 76,-5 के तहत लज्जा भंग, छेड़छाड़, वस्त्र हरण के इरादे से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में 2 एफ आईआर पुलिस ने दर्ज की है।


अन्य पोस्ट