महासमुन्द

पत्थर हटाने की बात पर मां-बेटी ने की मारपीट
01-Apr-2025 3:27 PM
पत्थर हटाने की बात पर मां-बेटी ने की मारपीट

महासमुंद, 1अप्रैल। जिले के ग्राम जोबा में एक व्यक्ति के घर के सामने रखे पत्थर को हटाने की बात पर मां बेटे ने मिलकर व्यक्ति से मारपीट कर दी। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जोबा निवासी राजेन्द्र साहू दर्ज शिकायत में बताया कि 30 मार्च को सुबह करीब 8.30 बजे उसके घर के सामने रखे पत्थर को हटाने गावं के दद्दू ध्रुवंशी को बोला तो दद्दू ध्रुवंशी और उसकी मां तारणी ने पत्थर को नहीं हटाएंगे कहकर गाली देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 

मारपीट के दौरान राजेन्द्र के गले में चोट का निशान है। झगड़े के दौरान राजेन्द्र की पत्नी सुमित्रा साहू ने बचाव की है। घटना को गांव के साधु व शिवकुमार देखा और सुना है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट