महासमुन्द

चेट्रीचंड महोत्सव पर शोभायात्रा
01-Apr-2025 3:05 PM
चेट्रीचंड महोत्सव पर शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1अप्रैल।
चेट्रीचंड महोत्सव झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा के साथ महासमुंद नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झूलेलाल जयंती हमें एकता, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। यह जयंती हमें अपने समाज में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के महत्व को याद दिलाती है।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस जयंती के अवसर पर एकता और सामाजिक सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। डॉ.चोपड़ा ने स्वागत के दौरान सभी लोगों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दी और सभी को इस जयंती के महत्व को समझने और इसके संदेश को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम चेट्रीचंड महोत्सव भगवान झूलेलाल जयंती मनाते हैं। जिन्होंने हमारे समाज में एक नए युग की शुरुआत की। उनके आदर्शों और शिक्षाओं ने हमें एकता, प्रेम, और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर मुन्ना साहू, हनीश बग्गा, शरद मदनकार तथा शहर के समस्त सिंधी समाज के लोग और पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट