महासमुन्द

48 घंटों में बारिश की संभावना
01-Apr-2025 3:01 PM
48 घंटों में बारिश की संभावना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1अप्रैल। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। फलस्वरूप कल 2 और तीन अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। कल 2 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक ट्रफ द्रोणिका महाराष्ट्र और कर्नाटक तक सक्रिय है। 

इस सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि तब तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। जानकारी के अनुसार रायपुर जोन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम में बदलाव के कारण मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोमोरान क्षेत्र से मध्य छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका विस्तारित है। इसके साथ हीए समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी स्थित है। जिसके प्रभाव से आज 1 अप्रैल को मौसम में बदलाव संभव है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार से मंगलवार तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है। दोपहर के समय तेज गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा अत्यधिक धूप में बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
 


अन्य पोस्ट