महासमुन्द

स्कूल का समय बदला
01-Apr-2025 2:42 PM
स्कूल का समय बदला

महासमुंद, 1अप्रैल। तेज गर्मी की वजह से स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। यह सभी सरकारी,गैरसरकारी शैक्षणिक संस्थाओं के लिए आदेशित है। यह आदेश विधिवत जारी कर दिया गया है। आदेश में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि तेज गर्मी की वजह से प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। आज से सुबह की पाली में संचालित होने वाली प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूलों की सभी कक्षाएं भी सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगी। इसके साथ ही दो पाली में चलने वाले स्कूलों के लिये भी विशेष निर्देश जारी किये गये हैं। ऐसे में स्कूलों की दूसरी पाली अब पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे की बीच संचालित होगी। बता दें कि छग लोक शिक्षण संस्थान ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों डीईओ और कमिश्नर को पत्र लिखे गये हैं। इस आदेश का उद्देश्य स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
 


अन्य पोस्ट