महासमुन्द

हिन्दू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत, नागपुर की ढोलताशा पार्टी-बंगाली समाज की धुनुची रहा आकर्षण का केंद्र
31-Mar-2025 10:05 PM
हिन्दू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत, नागपुर की ढोलताशा पार्टी-बंगाली समाज की धुनुची रहा आकर्षण का केंद्र

रानी लक्ष्मीबाई, महाराज शिवाजी की जीवंत झांकी, पहली बार शोभायात्रा में रंगोली ऑर्टिस्ट की कला का प्रदर्शन
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 31 मार्च।
शहर में विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 पर शानदार शोभायात्रा निकाली। हिन्दू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति द्वारा निकाली यह शोभायात्रा तुमगांव रोड स्थित शारदा मंदिर से बरोंडा चौक स्थित भवानी दुर्गां मंदिर तक पहुंची। इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। नववर्ष पर निकली इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। नागपुर की ढोलताशा पार्टी-बंगाली समाज की धुनुची आकर्षण का केंद्र रहा।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण नागपुर से ढोलताश पार्टी रही। जिसे देखने नगर के सभी वार्डों से नागरिक पहुंचते रहे। आयोजन समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष पर सड़कों और डिवाइडर को भगवा ध्वजों से सजाया था। वही ओवरब्रिज में तोरण पताका भी लगाया गया। शोभायात्रा में शामिल होने हजारों की तादात में महिला पुरुष अपनी सुविधानुसार शारदा मंदिर से लेकर बरोंडाचौक तक पहुंचते रहे। नगर का यह ऐसा आयोजन है जिसमें दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों और समाज के लोग शामिल होते हंै। जिसकी सर्वत्र चर्चा होते रही।
ढोलताशा पार्टी के अलावा बंगाली समाज की धुनुची, महाकाल मुक्तिधाम की डमरूझांझ के अलावा शिवजी भ्रमण शोभायात्रा मेें आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही रावत नाचा, सुआ नृत्य, रामजी की झांकी, लाइव भजन प्रमुख रूप से शोभायात्रा की प्रस्तुति रही। आयोजन समिति के आह्वान पर हिन्दू नववर्ष पर नागरिकों ने घरों में रंगोली सजाकर दीप प्रज्जवलित किए। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति की अपील पर कल शाम शहर भर में घरों के सामने लोगों ने आकर्षक रंगोली डालकर दीपक जलाई।

शहर में कल दीपोत्सव की तरह माहौल था। शोभायात्रा में आयोजन समिति के विक्रम ठाकुर, अग्रज शर्मा, खिलावन बघेल, अनुपम त्रिपाठी, जितेंद्र साहू, आलोक दुबे सहित एनेक लोगों का सहयोग रहा।
बाजे-गाजे तथा डीजे साउंड के साथ निकली शोभायात्रा में इस बार शिवाजी महाराज,झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जीवंत झांकी तथा झलप के रंगोली आर्टिस्ट कुलेश्वर साहू की आकर्षक लाइव रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और वीर शिवाजी के किरदार को जीवंत बनाने हकीकत के घोड़े पर कलाकार सवार थे। शहर की महिलाएं लाल, भगवा परिधान में सज धज कर कदम से कदम मिला रही थीं। पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता,सफेद पायजामे के साथ जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे।

इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल ने ठंडा जल, शर्बत का वित्तरण किया। बद्रीनारायण लड्ढा परिवार ने श्रद्धालुओं को फल वितरण किया। एकता चौक, स्वामी चौक, नेहरू चौक, नगर पालिका के पास कर्मचारी भवन समेत अनेक स्थानों पर हिन्दू संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत कर जल व शर्बत का वितरण किया।

 

कल ही शहर में नवरात्र,प्रतिपदा, झूलेलाल जयंती, आर्य समाज स्थापना दिवस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवदास बलिराम हेडगेवार एवं गौतम ऋषि का जन्मोत्सव, गुरुअंगद देव का प्रकाश पर्व आदि मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय नेहरू चौक में विश्व हिन्दू परिषद ने मीठा शीतल पेय जल वितरण किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुरुवच्चन सिंह, विपिन महंती, सुनील श्रीवास्तव, अखिलेश लूनिया, पंकज चन्द्राकर,उत्तम वर्मा, नरेश नायक, हिमांशु तिवारी, रहील गुप्ता, कान्हा प्रधान, राकेश साहू, रामेश्वर गोलू साहू, लवेश साहू, चन्दन नेताम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इससे पहले चेट्रीचंड्र महोत्सव पर कल शहर के सिंधी पंचायत ने भगवान झूलेलाल की बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के सिंधी समाज भवन से प्रारंभ होकर मुख्य चौक.चौराहों से होती हुई वापस सिंधी समाज भवन में समाप्त हुई। शोभायात्रा का विभिन्न समाज जनों ने जलपान से स्वागत किया। इसके पूर्व सिंधी युवाओं ने सुबह बाइक रैली निकाली तथा बीटीआई मार्ग पर शीतल पेय का वितरण किया।


अन्य पोस्ट