महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 मार्च। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन पब्लिक स्कूल तुमगांव में किया गया, जिसमें सरायपाली,बसना, बागबाहरा, पिथौरा, महासमुंद के ब्लॉक विजेता खिलाड़ी शामिल हुए।
आयोजन में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव सावित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद गौरी साहू, पार्षद लता यादव, पार्षद चोवा राम तांडेकर, पार्षद गौतम सिन्हा, पार्षद रामशरण निर्मलकर, खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे के द्वारा शुभारंभ एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया।अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग ने विभिन्न खेलों को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीनियर महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में विजेता पिथौरा एवं उपविजेता बागबाहरा, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं उप विजेता बागबाहरा,रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं उप विजेता पिथौरा रही।
इस अवसर पर 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान उर्मिला निर्मलकर पिथौरा एवं द्वितीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर बागबाहरा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पूजा ठाकुर बागबाहरा द्वितीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर ने प्राप्त किया। तवा फेंक सीमा ठाकुर पिथौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गीतांजलि सरायपाली एवं ममता धीवर महासमुंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लीकेश्वरी साहू महासमुंद एवं द्वितीय स्थान जानकी यादव बागबाहरा ने प्राप्त किया। तवा फेंक में प्रथम स्थान दिनेश्वरी यादव एवं द्वितीय स्थान ममता धीवर महासमुंद ने प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं महासमुंद उप विजेता रही। बॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बसना एवं धमतरी विजेता रही। बॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बसना एवं उप विजेता महासमुंद रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में विजेता बागबाहरा एवं उपविजेता सरायपाली रहीं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की नवीन योजना छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी खिलाडिय़ों को दी।
आयोजन को सफल बनाने में एवन कुमार साहू, हेमसागर केवत्र्य, भूपेंद्र प्रधान, सुधीर प्रधान, रंभा,कुसुम यादव, वंदना देवांगन का सहयोग रहा। निर्णय कुबेर, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर,डा. सुनील भोई का सहयोग रहा। मंच संचालन एवन कुमार साहू एवं सभी का आभार व्यक्त डॉ.सुनील भोई ने किया।