महासमुन्द

महासमुंद के साढ़े 15 हजार परिवारों का गृह प्रवेश
31-Mar-2025 1:24 PM
महासमुंद के साढ़े 15 हजार परिवारों का गृह प्रवेश

 

महासमुंद,31मार्च। चैत्र नवरात्र और नव वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल बिलासपुर जिले के मोहभ_ा में आयोजित कार्यक्रम में

महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 3 लाख से अधिक

हितग्राहियों का गृह प्रवेश हुआ जिसमें महासमुंद जिले के 15600 हितग्राही शामिल हैं।

 जिला पंचायत के सीईओ एस आलोक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांकेतिक गृह प्रवेश कराया गया। जहां से वह प्रतीकात्मक रूप से तीन लाख हितग्राहियों के सामूहिक गृह प्रवेश के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी नवनिर्मित घरों में रंगोली, साज.सज्जा, दीप प्रज्ज्वलित कर पारंपरिक रीति रिवाजों से गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को यथासंभव आभार पत्र, खुशियों की चाबी या स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।  इस आयोजन के अंतर्गत कल जिले के सभी ब्लॉक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को आवास की विधिवत चाबी सौंपी गई।

               ग्राम धनसुली में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने 15 कमार परिवारों को विधिवत चाबी सौंपी। इसी तरह ग्राम खट्टी में भी गृह

प्रवेश कराया गया। चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष  के उपलक्ष्य में अपने सपनों के घर की चाबी पाकर  हितग्राही अत्यंत भावुक हुए। महासमुंद

विकासखंड के ग्राम खट्टी के श्याम बाई ने कहा कि यह हमारे सपनों का घर है जो प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के तहत पूर्ण

हुआ है। उनके जैसे अन्य हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया है।


अन्य पोस्ट