महासमुन्द

प्लांट के धुएं से गांवों में चर्मरोग, खांसी, दमा के रोगी बढ़ रहे
28-Mar-2025 2:42 PM
प्लांट के  धुएं से गांवों में चर्मरोग, खांसी, दमा के रोगी बढ़ रहे

किसानों ने हल्ला बोला, प्लांट को बंद कराने ट्रैक्टर रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च।
खैरझिटी स्थित करणी कृपा प्लांट से निकलने वाले धुएं से आसपास के गांव में चर्मरोग, खांसी, दमा के रोगी बढ़ रहे हंै। इससे ग्रामीण खासा नाराज हैं। ग्रामीण बताते हैं कि तालाब का पानी गंदा हो रहा है। अफसरों की उदासीनता के कारण न तो कार्रवाई हो पा रही है न ही कंपनी बंद हो रही है।

गुरुवार को नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने कंपनी में हल्ला बोला। सुबह से ही प्लांट को बंद कराने को लेकर किसानों ने गांव-गांव में ट्रैक्टर रैली निकाली। हाथ में पोस्टर व बैनर लिए गांवों का पैदल भ्रमण किया। किसानों ने कहा कि गांव में कंपनी के धुएं से भारी प्रदूषण हो रहा है। हमें ऐसी कंपनी नहीं चाहिए। रैली के बाद आंदोलनकारी किसान खैरझिटी के करणी कृपा प्लांट में पहुंच गए जहां करीब 1 घंटे तक जमकर नारेबाजी की। 

 

इस मौके पर अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा, दीनदयाल साहू, भोला साहू, पोखन ढीढी, नाथूराम सिन्हा, पार्वती साहू, नंदकुमार साहू, अशोक कश्यप, डेविड व अन्य मौजूद रहे। 


अन्य पोस्ट