महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च। महासमुंद पुलिस ने महामाया पारा स्थित एक घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की घटना के 24 घण्टे के अन्दर में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहन चन्द्राकर महामाया पारा महासमुंद ने थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मार्च को सुबह लगभग 4.30 बजे अपने घर से सब्जी मार्केट आया। पत्नी पायल चन्द्राकर घर से अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर के दरवाजे में संकल लगाकर सडक़ तरफ घूमने चली गयी। सुबह लगभग 5.30 बजे अपने दोनों बच्चों के साथ घर वापस आयी तो घर के सामने का दरवाजा खुला हुआ पाया।
अंदर जाकर देखा तो आलामरी खुली हुई थी। सामान की खोजबीन की तो आलमारी के अंदर रखे एक जोड़ी सोने का झुमका, चांदी का करधन, एक जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी चांदी की चूड़ा, नगदी रकम लगभग 6 हजार रुपए एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल कीमती पाच हजार रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध धारा 305, 331-3 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामला दर्ज करने बाद विवेचना के दौरान पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा तथा संदिग्ध लोगों की पता तलाश की। मुखबिर से सूचना मिला कि सीसीटीवी फुटेज से मिलता जुलता व्यक्ति कृषि मंडी महासमुंद में घूम रहा है। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को पकड़ा। नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम नोहर ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी खाल्हेपारा वार्ड नं.24 सुभाष नगर महासमुंद बताया। उसने चोरी करना स्वीकर किया। आरोपी के कब्जे से 01 नग चांदी का करधन, 01 जोड़ी चांदी का पायल, 01 जोडी चांदी बिछिया, 01 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 175 रुपए जप्त कर थाना महासमुंद अपराध धारा 305,331-3, बीएनएस के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस की टीम के द्वारा की गई।