महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 27 मार्च । भारतीय रेलवे के पूर्व तट रेलवे अंतर्गत संबलपुर डिवीजन का सलाहकार समिति डीआरयूसीसी का पुनर्गठन हुआ। डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही पुन: इस समिति में सदस्य मनोनीत हुए हैं । ज्ञातव्य है कि डॉ. पाणिग्राही पिछली समिति में भी सदस्य थे तथा उन्होंने इस दरमियान रेल उपयोगकर्ताओं के अनेक समस्याओं को तथा ट्रेनों के स्टॉपेज संबंधित मांगों को प्रमुखता से रखा ।
नवगठित रेलवे सलाहकार समिति की प्रथम मीटिंग ओरियंटेशन सेंटर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी डेब्रिगढ संबलपुर में ए डी आर एम आनंद सिंग , सीनियर डीसीएम गरिमा तिवारी ,सीनियर डी ई एन अंकित वर्मा एवं अन्य संभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस मीटिंग में भी डॉ पाणिग्राही ने एजेंडा आइटम नंबर 1 अंतर्गत नवागांव ओवरब्रिज एल एच एस पार करने वाली सडक़ की जर्जर स्थिति का ध्यानाकर्षण किया तथा इसे सॉलिड बेस सीमेंट या डामरीकृत कर अच्छे से रिपेयरिंग करने का मुद्दा उठाया। साथ ही अंडरब्रिज के नीचे लगातार सीपेज एवं बारिश में पानी भर जाने मार्ग अवरुद्ध होने का मुद्दा उठाया तथा इसके स्थाई समाधान की मांग रखा । जिसे स्वीकृत किया गया। कार्य शीघ्र शुरू होगा एवं मानसून के पहले पूरा हो जाएगा।
एजेंडा आइटम नंबर 2 अंतर्गत कोमाखान में अंडर ब्रिज एलएचएस का निर्माण ,रेलवे क्रॉसिंग एल सी गेट के दोनों तरफ लाइटिंग करने की मांग रखी । इसे भी स्वीकृत किया गया ।
इसके अतिरिक्त नॉन एजेंडा आइटम अंतर्गत समता एक्सप्रेस को हरिद्वार तक बढ़ाने गायत्री परिवार ट्रस्ट समिति महासमुंद की मांग को , तथा ओवरब्रिज आर ओ बी बनाने की रेलवे संघर्ष समिति कोमाखान की मांग, ट्रेन नंबर 12145/ 12146 पुरी से एल टी टी से पुरी एक्सप्रेस के बागबाहरा स्टॉपेज के लिए ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया की मांग के लिए संबलपुर डिवीजन द्वारा प्रस्ताव बनाकर रेलवे हेड ऑफिस को भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त मंदिर हसौद में चावल वैगन में बंद श्रमिक केशव पिता नैन दास के प्राणों की रक्षा अपनी सूझबूझ से करने वाले शंकर तांडी एवं गणेश शर्मा को सम्मान पत्र संबलपुर डिवीजन द्वारा भेजा जाएगा, जिसे स्टेशन प्रबंधक बागबाहरा द्वारा सम्मान के साथ प्रदान किया जाएगा।
डीआरयूसीसी की मीटिंग एजेंडा का राष्ट्रभाषा हिंदी में अनुवाद करने की मांग रखी जिसे स्वीकृत किया तथा अगली मीटिंग एजेंडा हिंदी में अनुवाद प्रकाशित करने निर्णय लिया गया । बागबाहरा में स्टेशन परिसर में खोले गए जन ओषधि केंद्र के बंद होने की ओर ध्यानाकर्षण किया इस पर जन औषधि केंद्र पुन: शुरू करने हेतु स्वीकृति दी गई ।
रेलवे परिसर मे ए टी एम हमेशा खराब रहने की ओर ध्यानाकर्षण किया । जिस पर शीघ्र ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ चर्चा करने की बात हुई । रेलवे की खाली जमीन को लीज में देने अथवा विक्रय करने की पिछली मीटिंग में हुई चर्चा के संबंध में डॉ पाणिग्राही ने ध्यानाकर्षण करते हुए बताया कि इस संबंध में कुछ लोगों ने आवेदन भी डीआरएम को दिया है ।