महासमुन्द
देश भर से सिख एवं बंजारा समुदाय के लोग पहुंचे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 27 मार्च। श्री गुरुनानक देव जी के तीर्थ स्थल नानक सागर में रविवार को होला महल्ला का कार्यक्रम हजारों सिख संगत के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में श्री अखण्ड पाठ समाप्ति के बाद चन्दन एवम फूलो की होली भी खेली गई।
नानक सागर में कल होला महल्ला पर्व धूमधाम से मनाया गया। विगत 21 मार्च से दिल्ली से आये देवेंद्र सिंह आनन्द एवम रायपुर के रिंकू ओबेरॉय द्वारा गुरुद्वारा गढफ़ुलझर में प्रारम्भ श्री अखण्ड की समाप्ति रविवार की प्रात: 9 बजे हुई।अखण्ड पाठ समाप्ति के बाद दिल्ली से आये कीर्तन जत्था परमजीतसिंह, टाटीबंध रायपुर से पहुचे हजूरी जत्था भाई नितिनदीप सिंह, और ज्ञानी हरदीप सिंह एवम हैप्पी सिब्बल द्वारा कीर्तन कर समाप्ति के बाद लंगर आयोजित किया गया था। इसके बाद प्रारम्भ हुए होला महल्ला कार्यक्रम में हजारों सिक्ख बंजारा एवम अन्य धर्मों के लोगो ने सिखों के साहसिक कारनामे गतका देखा।
गतका की टीम हम चाकर गोविंद के संयोजक हरिंदर सिंह हरू के निर्देश पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद रस्सा कसी ,कबड्डी कुश्ती, तलवारबाजी, सहित अनेक साहसिक खेलो का प्रदर्शन देखने दर्शकों की भारी भीड़ लगी रही।
झारखण्ड, ओडिशा एवं प्रदेश के दूरस्थ शहरों से पहुंचे सिख बंधु
होला महल्ला मनाने स्थानीय लोगो के साथ रांची दिल्ली से देवेंद्र सिंह आनन्द के नेतृत्व में ओडिसा खरियार रोड, बरगढ़, खरसिया, सराईपाली, रायपुर ,भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव एवम दल्लीराजहरा सहित दूर दूर क्षेत्र से भी सिक्ख संगत होला महल्ला कार्यक्रम में शरीक होने नानक सागर पहुचे।
भैना राजा के वंशज भी पहुंचे
करीब 519 वर्ष पूर्व श्रीगुरु नानक देव जी की उदासी यात्रा के दौरान रानीसागर फुलझर के राजा भैना ने गुरु को अपने यहां निमंत्रण दिया था।गुरु साहब दो दिन रुके थे।गुरु जी का प्रताप और तेज देख कर भैना राजा ने रानीसागर का नाम नानक सागर रख दिया था। इनके वंशज आज भी गुरु साहब के उपदेशो को मानते है।रविवार को आयोजित होला महल्ला कार्यक्रम में राजपरिवार के राजा आर राजभानु, बी पी राजभानु, अजित राजभानु सहित मनमोहन दास वैष्णव सपरिवार पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि आज से कोइ 519 वर्ष पहले सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी अपनी उदासी यात्रा मे श्री जगन्नाथ पूरी जाते समय विश्राम करने दो दिन नानक सागर मे रुक कर ग्रामीणों को उपदेश दिए थे. इसके प्रमाण मिलते ही यहाँ सिक्खों का हुजूम उमड़ पड़ा. यहाँ गुरु के विश्राम स्थल का नाम नानक डेरा है. यहाँ ग्रामीणों ने अनेको चमत्कार देखे है जिससे इस स्थान कि मान्यता लगातार बढ़ती जा रही है।
प्रमुख लोग हुए होला महल्ला में शामिल
होला महल्ला कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से संगत पहुची थी, जिसमें दिल्ली से देवेंद्र सिंह आनन्द, दुर्ग से हरविंदर सिंह हरू, सिकन्दर सिंह, हरिकिशन सिंह राजपूत, राजकिशोर, अजित सिंह, रिंकू ओबेरॉय, जसपाल सिंह खैरा, फोटोग्राफर गुरप्रीत सिंह, रविन्द्र सिंह चावला, हरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह,बंटी चावला, कुलदीप सिंह पाली, बोनी चांडक एवम सरबजीत सिंह,लखबीर सिंह छाबड़ा, भगत राम वाधवा एवम रोमी सलूजा के अलावा बंजारा समाज उड़ीसा एवम छत्तीसगढ़ के गुहराम बंजारा, रामलाल नायक,लाल सिंह बंजारा,नोहर सिंह बंजारा, मालिक राम बंजारा,नेहरू नायक,कार्यक्रम में शामिल होने गढफ़ुलझर पहुचे थे। स्थानीय में गढफ़ुलझार सरपंच गुरप्रीत कौर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गढफ़ुलझर के प्रधान हरजिंदर सिंह,, सचिव महिपाल सिंह जटाल, जगपाल सिंह आदि भाग लेकर संगत की सेवा में लगे रहे।
इसके अलावा छ ग कि समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीया भी संगत के साथ नानक सागर पहुंचे।