महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 27 मार्च। बार जंगल के बीच स्थित गोंडवाना के ऐतिहासिक गढ़ किला जय चांदा माता मंदिर में पिछले वर्ष चैत्र नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया गया था। गत वर्ष बार क्षेत्र में बाघ के अचानक आने के कारण नवरात्रि पर्व भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया था।
चांदा दायीं मन्दिर समिति ने बताया कि गोंडवाना के ऐतिहासिक गढ़ किला जय चांदा दाई प्राचीन गोंड़ गुफा शक्ति स्थल में परम्परागत रुप से गोंडी रीति नीति संस्कृति आधारित पूजा-अर्चना कर मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।
30 मार्च को नवरात्र प्रारंभ होगी,जिसमें 3 अप्रैल को पंचमी,6 अप्रैल को अष्टमी व 7 अप्रैल को सरोवर स्नान एवं समापन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। ज्योति राशि 801 रूपये समिति द्वारा तय की गई है। पिछले वर्ष 251 ज्योति प्रज्वलित की गई थी।,पर इस वर्ष चांदा दाई व गुफा दर्शन करनें वालों की संख्या बढ़ेगी। जिससे हजार से अधिक मनोकामना ज्योति जलनें कि उम्मीद हैं। इस बार भी समिति के अध्यक्ष व पुजारी मंगतु जगत के माध्यम से नवरात्रि की पूजा पूर्ण की जाएगी।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष बाघ देखें जानें पर बलौदा बाजार कलेक्टर ने बाघ विचरण क्षेत्र के सात गांव रवान, मोहंदा, कौहाबाहरा, मुरुमडी, छतालडबरा, गजराडीह, दलदली में बाघ कि सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144(1) एवं (2) के तहत प्रदत अधिकारों का प्रयोग करतें हुए बाहरी लोगों के प्रवेश पर पुर्णत: प्रतिबंध लगा दिया था। जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के साथ साथ उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के श्रद्धालु दर्शन हेतु नहीं आ पाये।
फिर भी वन विभाग के सहायक वन संरक्षक आनंद कुदरिया के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों को विभागीय वाहन से वन मार्ग चांदा दाई मार्ग से गुफा तक सुरक्षित आने जाने की विशेष सुविधा उपलब्ध कराया गया था। व अपनें विभाग के कर्मचारियों को भी सहयोग व सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। शासन प्रशासन के सहयोग से ही यहां मनोकामना ज्योति प्रज्वलित एवं पूजा-अर्चना किया जाना संभव हो पाया। साथ ही वन विभाग के द्वारा गुफा तक पहुंचने के लिए मार्ग का सर्वेक्षण भी किया गया था, ताकि सीढ़ी बनाकर श्रद्धालु आसानी से चांदा दाई के गुफा का दर्शन कर सकें। अगर यह सीढ़ी वन विभाग द्वारा बन जाती है तों इससे क्षेत्र के और बाहरी श्रद्धालुओं को खुशी होगी।
दाई प्राचीन गोंड़ गुफा शक्ति स्थल में परम्परागत रुप से गोंडी रिती नीति संस्कृति आधारित पुजा अर्चना कर मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कि जाएगी। 30 मार्च को नवरात्र का प्रारंभ होगा,जिसमें 3 अप्रैल को पंचमी,6 अप्रैल को अष्टमी व 7 अप्रैल को सरोवर स्नान एवं समापन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।