महासमुन्द
महासमुंद, 27 मार्च। बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, लोकनाथ बारी, रवि साहू, राम दुलारी सिन्हा,
जगमोतीन भोई, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष तुलसी चंद्राकर, सदस्य निधि चंद्राकर, योगेश्वरी बबली जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर पांडेय, सरपंच, जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यशाला में बाल विवाह के रोकथाम हेतु उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई एवं बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही कार्यशाला में विशाखा समिति की गाइडलाइन और मानव तस्करी के मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इन विषयों पर अधिवक्ता साधना सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों से बाल विवाह की निषेध के प्रचार.प्रसार व शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की गई।
कार्यशाला में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं छत्तीसगढ ़बाल विवाह प्रतिषेध नियम 2007 की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय एवं परियोजना अधिकारी मनीषा साहू द्वार दी गई। बताया गया कि बाल विवाह की सूचना अनुविभागीय दंडाधिकारी, पुलिस थाने में, महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, कोटवार,चाइल्ड हेल्पलाईन 1098 एवं महिल हेल्पलाईन 181 आदि को दी जा सकती है।