महासमुन्द

सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन
26-Mar-2025 2:21 PM
सीसी रोड व नाली निर्माण  का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,26 मार्च। कल वार्ड क्रमांक 25 डा. राधाकृष्णन वार्ड में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व  पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद भाऊ राम साहू की अध्यक्षता में  संपन्न हुआ।

 विधायक श्री सिन्हा ने सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य के लिए वार्डवासियों को बधाई दी।

 इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिक्का, पार्षद पवन पटेल, धनेद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, हरबंस नानू भाई, पूर्व पार्षद संदीप घोष, राकेश पटवा, मुन्ना साहू, मुहनु पटेल, दिलीप साहू, मौसम साहू, दिलीप चौधरी, ऋषभ साहू, रोशन सिन्हा आदि वार्डवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट