महासमुन्द
बोर का निरीक्षण
23-Mar-2025 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 मार्च। नयापारा क्षेत्र वार्ड क्रमांक 6 व 7 स्थित विभिन्न बोर का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया। श्री साहू ने खोदकर छोड़े गए बोर में तत्काल मशीन लगाकर जल वितरण शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बोर में मशीन लगाकर छोटे सिन्टेक्स टैंक लगा दिए जाएं तो मोहल्लेवासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र कार्य शुरू करने निर्देशित किया। पश्चात देर शाम तक सभी बोर में मशीन लगाने का कार्य किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे