महासमुन्द
राष्ट्रीय पैरा कबड्डी चैंपियनशिप के लिए तोरण यादव का चयन
21-Mar-2025 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 मार्च। इंडियन पैरा कबड्डी एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय पैरा कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 23 मार्च तक गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से तोरण यादव का चयन हुआ है। वे वर्तमान में बीपीएड की पढ़ाई करते हैं।
राष्ट्रीय पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में तोरण का चयन होने पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई प्राचार्य डॉ.स्मिता सक्सेना एवं खेल अधिकारी डा. मेजर सिंह, जिला पैरा स्पोट्र्स संघ महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू एवं गणेश राम कोसर, डॉक्टर विकास अग्रवाल, राकेश ठाकुर, शिवेंद्र यादव, सविता निषाद, सत्यनारायण दुर्गा, प्रभा साहू, एवन साहू ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे