महासमुन्द
महासमुंद,21 मार्च। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं उच्च शिक्षा विभाग रायपुर छग शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय सात दिवसीय शिविर आवासीय का आयोजन संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा अम्बिकापुर की संगठन व्यवस्था में 21 से 27 मार्च तक शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय छात्रावास केशवपुर अम्बिकापुर में आयोजित होगा।
राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर डॉ. नीता बाजपेयी राज्य एनएसएस अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग छग शासन के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। इसी तारतम्य में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के दो स्वयंसेवको का चयन प्राचार्य प्रो करुणा दुबे एवं डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो जिला महासमुंद के मार्गदर्शन व कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार राजा तथा राजेश्वरी सोनी के नेतृत्व में स्वयंसेवक लोकेश सेन एमएससी द्वितीय सेमेस्टर वनस्पतिशास्त्र एवं कु. गरिमा परमार बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का चयन इस राज्य स्तरीय शिविर के लिए हुआ है।