महासमुन्द

धरना स्थल पर पंचायत सचिवों ने बांटे मोदी की गारंटी वाला पर्चा
21-Mar-2025 2:21 PM
धरना स्थल पर पंचायत सचिवों ने बांटे मोदी की गारंटी वाला पर्चा

सचिव संघ की बेमुद्दत हड़ताल जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 21 मार्च। प्रदेश पंचायत संघ के आव्हान पर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किये जाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर जिले भर के सचिव विगत 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कल धरना स्थल पर सचिवों ने मोदी की गारंटी को याद दिलाते हुए भाजपा के घोषणा पत्र का वितरण किया। जिसमें प्रदेश के पंचायत सचिवों को शासकीयककरण किए जाने का उल्लेख है।

सचिवों ने कहा कि विधानसभा चुनाव वर्ष 2023-24 में मोदी की गारंटी में सभी पंचायत सचिवों को शासकीयकरण किये जाने की गारंटी दी गई थी।

इसके बाद 7 जुलाई 2024 को इंडोर स्टेडियम रायपुर के सभागार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा 30 दिनों के भीतर समिति का गठन कर शासकीयकरण करने नि की घोषणा की गई थी। लेकिन वर्तमान बजट सत्र में सचिवों के संबंध में किसी प्रकार की पहल नहीं करने के कारण प्रदेश भर के पंचायत सचिव क्षुब्ध एवं आक्रोशित हैं।

अत: प्रदेश संघ के निर्णयानुसार जिले के सचिवों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है तथा आगामी 1 अप्रैल को मंत्रालय घेराव करने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील साहू, जिला सचिव हरिश मानिकपुरी, संरक्षक पुनीत सिन्हा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष द्वारिका यादव, महासमुंद ब्लाक अध्यक्ष द्वारिका निषाद, उपाध्यक्ष बंशीलाल पटेल, सचिव राकेश जांगड़े, संरक्षक नारायण साहू,े सहसचिव आत्माराम साहू, कोषाध्यक्ष माधुरी सूर्यवंशी, प्रवक्ता शबीना खान, सलाहकार हरिदास मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी शंकर लाल साहू, डेविड कुमार मन्नाडे, सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट