महासमुन्द

24 घंटे में अंधड़, बारिश की चेतावनी कल ही विभाग ने तापमान 40 प्लस जाने की चेतावनी दी थी
19-Mar-2025 3:27 PM
24 घंटे में अंधड़, बारिश की चेतावनी कल ही विभाग ने तापमान 40 प्लस जाने की चेतावनी दी थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19मार्च। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी 24 घंटे में मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। फलस्वरूप प्रदेश के दे कुछ इलाकों में अंधड़ व गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभावित है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश के उपर एक पश्चिमी विक्षोप का सिस्टम बना हुआ है। फलस्वरूप रायपुर संभाग सहित 3 अन्य संभागों में इसका असर हो सकता है।

 इस सिस्टम के चलते अगले 24 घंटे में वातावरण में उमस तथा तेज हवा चलने का अनुमान है। इसके साथ ही बारिश होगी।

मालूम हो कि कल ही मौसम विभाग की ओर से प्रदेश भर में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया था तथा तापमान 40 प्लस जाने की चेतावनी दी गई थी। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार तापमान 40 तक पहुंचा भी। कल  दोपहर को तापमान 39.9 डिग्री तक चला गया। लेकिन रात आसमान पर हल्के बादल के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार क्लाइमेट डिस्टर्ब होने की वजह से बार.बार मौसम बदल रहा है।


अन्य पोस्ट