महासमुन्द

कायस्थ समाज के होली मिलन में शामिल हुए नपाध्यक्ष निखिलकांत
18-Mar-2025 3:35 PM
कायस्थ समाज के होली मिलन में शामिल हुए नपाध्यक्ष निखिलकांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 मार्च। होली का पर्व शहर में आपसी प्रेम व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न समाजों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किए गए। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। इसी कड़ी में होली दूज के अवसर पर 16 मार्च रविवार को कायस्थ समाज द्वारा वार्ड 29 स्थित समाजिक भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में नपाध्यक्ष श्री साहू शामिल हुए। सर्वप्रथम श्री साहू ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर समाज की उन्नति व सद्भावना के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्रदान करने पर समाज जनों का आभार व्यक्त किया तथा समाज के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने की बात कही। श्री साहू का पुष्पमाला पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वार्ड 29 के पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ समाज महासमुंद चित्रांश जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, घुमुक श्रीवास्तव, रेखराज श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष नैना श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, निशि, रीना, नुपुर, रश्मि, सरला, नेहा, शारदा, सोनाली, सीमा, निधि, नीता सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के समस्त वार्डों से नागरिक शामिल हुए। श्री साहू व उनके परिवारजनों द्वारा नागरिकों, कार्यकर्ताओं, युवाओं का स्वागत वंदन कर होली की शुभकामनाएं दी गई। ढोल नगाड़ों की था पर फाग गीतों का दौर दिन भर चलता रहा। इस दौरान श्री साहू के निवास पर कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई।


अन्य पोस्ट