महासमुन्द

आखिरकार पालिका बागबाहरा के उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस के दामन में आ ही गया-द्वारिकाधीश
18-Mar-2025 3:33 PM
आखिरकार पालिका बागबाहरा के उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस के दामन में आ ही गया-द्वारिकाधीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 मार्च। आखिरकार खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बागबाहरा के उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के दामन में आ ही गई। ये बातें जीत के बाद पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव ने बागबाहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेश साहू के विजय के दौरान कही।

जानकारी अनुसार सोमवार को बागबाहरा नगरीय निकाय में उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेश साहू विजयी हुए। इससे पहले संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल सहित 6 पार्षद जीत कर आए थे। साथ ही एक निर्दलीय पार्षद को मिलकर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस के पास 8 वोट थे। जबकि भाजपा के अधिकृत 8 पार्षद जीत कर आए थे। जिसे देखते हुए स्थिति कशमकश की थी। लेकिन कांग्रेस ने बागबाहरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद का चुनाव दो वोटों से जीत लिया और देवेश साहू नगर पालिका के उपाध्यक्ष चुने गए।

चुनाव की प्रक्रिया में प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। इस चुनाव में भाजपा से तीन अन्य और दावेदार तैयार हो रहे थे लेकिन भाजपा संगठन ने प्रेम रूपेश साहू को उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकृत किया। इससे पहले जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस संगठन ने अपना दमखम दिखाया था और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस पार्टी के चुने गए।

अनुविभागीय अधिकारी उमेश कुमार साहू ने इस चुनाव की निर्वाचन प्रकिया को सहयोगी अधिकारी तहसील दार जुगल किशोर पटेल के साथ संपन्न करवाया। इस चुनाव की प्रक्रिया में प्रशासन की कड़ी निगरानी थी।


अन्य पोस्ट