महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 मार्च । यह मेरी जीत नहीं बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र की जनता एवं संगठन की जीत है। उक्त उद्गार पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव ने बागबाहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेश साहू के विजय के दौरान कही ।
कल बागबाहरा नगरीय निकाय मेंउपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेश साहू विजयी हुए ।
ज्ञात हो कि पूर्व में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल सहित 6 पार्षद जीत कर आए थे । साथ ही एक निर्दलीय पार्षद को मिलकर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए उनके पास 8 वोट थे, वहीं भाजपा के अधिकृत 8 पार्षद जीत कर आए थे। भाजपा के 8 पार्षद के चुन कर आये थे। भाजपा का 1 पार्षद कांग्रेस को वोट कर दिया, जिससे भाजपा को 7 वोट मिले, कांग्रेस से देवेश साहू को 1 निर्दलीय प्लस अध्यक्ष के साथ 9 वोट लाकर जीत हासिल की।
कांग्रेस संगठन ने अपना राजनीतिक दांव खेलते हुए बागबाहरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद का चुनाव दो वोटो से जीत लिया और देवेश साहू नगर पालिका के उपाध्यक्ष चुने गए।
इससे पहले जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस संगठन ने अपना दमखम दिखाया था और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस पार्टी के चुने गए ।
इस दौरान पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि यह मेरी नहीं मेरी जीत नहीं बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र की जनता एवं संगठन की जीत है , क्योंकि उपाध्यक्ष पद की चुनाव के लिएभ ले प्रत्यक्ष रूप से पार्षद गण मतदान करते हैं लेकिन उनके मतदान में उनके वार्ड क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद स्पष्ट होता है । इसीलिए यह चुनाव बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र की जनता ने जीता है ।इसलिए मैं सभी पार्षदों को कांग्रेस संगठन के स्थानीय, जिला एवं प्रदेश स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को तथा आशीर्वाद देकर विजय श्री प्रदान करने वाले बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र की जनता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हूं ।
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर,कृषक कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, अध्यक्ष प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवेश साहू, गणेश शर्मा, फिरोज मेनन, नवनीत सलुजा, सफी मोहम्मद, समीम खान , लखबीर छाबड़ा , साहित पार्षद गण शैलेश साहू, निर्दलीय पार्षद रमेश ठाकुर , मंता यादव, मेनका पुखराज साहू, मिथुन अमीर, शिवा जगत सहित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश, जिला एवं विकासखंड तथा विभिन्न प्रकोष्ठ केपदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।