महासमुन्द
महासमुंद नपा में उपाध्यक्ष चुनाव 20 को
18-Mar-2025 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 मार्च। नगर पालिका परिषद महासमुंद का प्रथम सम्मिलन एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 20 मार्च को होगा। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने निर्वाचन के लिए अपर कलेक्टर रविदास ठाकुर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। यहां 30 पार्षदों के अलावा एक अध्यक्ष साथ मिलकर उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। महासमुंद पालिका में भाजपा के पास 17 पार्षद हैं और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में भी अनेक दावेदार तैयार हंै। पार्टी निर्देशों का सभी भाजपा पार्षदों को इंतजार है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे