महासमुन्द

महासमुंद में येलो अलर्ट: लू हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए गाइडलाईन जारी
18-Mar-2025 3:13 PM
महासमुंद में येलो अलर्ट: लू हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए गाइडलाईन जारी

स्वास्थ्य समस्या के लिए 104 आरोग्य सेवा केंद्र से लें नि:शुल्क सलाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 18 मार्च।
मौसम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लू हीट वेव का खतरा भी बढ़ गया है। महासमुंद जिले में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। जब वातावरण का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस 04 फैरेनहाइट या उससे अधिक हो जाता है, तो इसे हीट वेव या लू कहा जाता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ता है। मस्तिष्क का हाइपोथैलेमस भाग शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। लेकिन अत्यधिक गर्मी में यह तंत्र प्रभावित हो जाता है। 

जिससे हीट स्ट्रोक या लू लगने की स्थिति उत्पन्न होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी. कुदेशिया ने बताया कि लू लगने पर सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह सूखना, चक्कर आना, उल्टी होना और भूख कम लगना, कमजोरी और शरीर में दर्द, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीना न आना एवं अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना आदि लक्षण दिखाई पड़ते हंै।  

उन्होंने बताया कि लू लगने पर प्राथमिक उपचार के लिए मरीज के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। उसे अधिक मात्रा में पानी और पेय पदार्थ दें। जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि। मरीज को हवादार स्थान पर लिटाएं और उसके शरीर पर ठंडे पानी का छिडक़ाव करें तथा तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं और ओआरएस घोल दें। डॉ.कुदेशिया ने लू से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। बाहर जाने से पहले सिर और कानों को कपड़े से अच्छी तरह ढंकें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। लू लगने पर प्राथमिक उपचार के लिए मरीज के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। इससे  बचने के लिए हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। अधिक पसीना आने पर ओआरएस घोल का सेवन करें। चक्कर या मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें और शीतल पेय पिएं तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए 104 आरोग्य सेवा केंद्र से नि:शुल्क सलाह लें।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
मनेन्द्रगढ़, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत केल्हारी तहसील अंतर्गत ग्राम बाही में तालाब में डूबने से मंगली की मृत्यु होने पर पति समयलाल को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

इसी प्रकार जगमोहन आ. इंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम घुटरा की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर माता सुमित्रा गोंड को, ग्राम कोथारी निवासी जय सिंह की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी दुआसिया को एवं तहसील खडग़वां के ग्राम मेंड्रा निवासी अर्जुन सिंह की जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु होने पर उनके पिता देव सिंह को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य पोस्ट