महासमुन्द

जनदर्शन में 42 आवेदन
12-Mar-2025 2:38 PM
जनदर्शन में 42 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12 मार्च। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कल मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के  विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनदर्शन में 42 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह  ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम किशनपुर के चन्दपाल राणा, ग्राम बढ़ईपाली की बिसाहिन बिंझवार, ग्राम सिंधुपाली के हरिहर यादव, ग्राम टेका के तेजराम पटेल, सरायपाली के  अमृत अग्रवाल, ग्राम भगत देवरी के जिलामणी चौहान ने आवेदन दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि  कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट