महासमुन्द
चलती दुपहिया में आग लगी
11-Mar-2025 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झलप टूरिझर के पास कल चलती दुपहिया में आग लग गई। राहगीरों ने चालक को जब आवाज दी तब चालक ने वाहन की गति धीमी कर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इससे पहले कि वाहन की आग बुझाई जाती, आग भभग उठी थी।
देखते ही देखते से बाइक खाक में तब्दील हो गई। मिली ही जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकाल आते ही आगजनी जैसी घटनाएं हर साल बढ़ जाती है। इस बार भी गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बाइक चालक मालीडीह तुमगांव निवासी बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना की जानकारी अभी तक किसी ने भी पुलिस को नहीं दी है। बाइक में एकाएक आग कैसे लगी जांच के बाद ही पता चलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे