महासमुन्द

बेलसोंडा फि ल्टर प्लांट, पीटियाझर-नयापारा पानी टंकियों का अध्यक्ष निखिल ने किया निरीक्षण
11-Mar-2025 2:54 PM
बेलसोंडा फि ल्टर प्लांट, पीटियाझर-नयापारा पानी टंकियों का अध्यक्ष निखिल ने किया निरीक्षण

कहा-टंकी की नियमित साफ -सफाई, भराई करने समय पर कार्यस्थल पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11मार्च। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने रविवार को जल संकट से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए बेलसोंडा स्थित फिल्टर प्लांट, पीटियाझर और नयापारा पानी टंकियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पानी टंकियों में उपस्थित कर्मचारियों को समय पर कार्य स्थल पहुंचने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा टंकी की नियमित साफ.सफाई व भराई के लिए उन्होंने पानी टंकियों में उपस्थित कर्मचारियों को समय पर कार्य स्थल पहुंचने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा टंकी की नियमित साफ.सफाई व भराई के लिए कहा। वहीं टंकी के आसपास में असामाजिक तत्वों को भटकने या कोई अन्य समस्या आने पर तत्काल पालिका को सूचित करने की सख्त हिदायत दी। साहू ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर मशीनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपस्थित प्रभारी से कहा कि प्लांट में किसी तरह की गंदगी न जमा होने पाए इसका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी तैयारियां अभी से पूरी करने कहाए ताकि जल संकट का सामना न करना पड़े।


अन्य पोस्ट