महासमुन्द

नवकिरण अकादमी में नई बैच की क्लासेस शुरु
10-Mar-2025 4:39 PM
नवकिरण अकादमी में नई बैच की क्लासेस शुरु

महासमुंद, 10 मार्च। जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित कोचिंग नवकिरण अकादमी में आरक्षक भर्ती, पटवारी भर्ती,आरआई, प्रयोगशाला परिचालक, सहायक ग्रेड 3,डाटा एंट्री ऑपरेटरए शिक्षक भर्तीए आबकारी आरक्षकए एसण्एसण्सी संयुक्त भर्ती परीक्षाए रेलवे ग्रुप . डी आदि प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान में  रखते हुए नई क्लासेस 10 मार्च से कक्षाएं प्रारंभ हो रही है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति डी.बसंत साव समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि आगामी भर्ती परीक्षाओं को ध्यान में रखते एवं प्रतिभागियों की मांग पर नई बैच की क्लासेस 10 मार्च 2025 से प्रातरूकालीन सुबह 07 बजे से 10 बजे तक एवं सायंकालीन में शाम 04 से 07 बजे तक क्लास संचालित होगी। विगत वर्षों की सफलता को देखते हुए प्रतिभागियों में नवकिरण अकादमी कोचिंग के लिए उत्सुकता देखी जा रही है। जिसके चलते 300 से अधिक अभ्यर्थियों का पंजीयन प्रात:कालीन एवं सायंकालीन बैच के लिए हुआ है। चूंकि सीमित सीट उपलब्ध है। अत: कोचिंग में प्रवेश प्राप्त करने एवं जानकारी हेतु कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में आकर संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हंै।


अन्य पोस्ट