महासमुन्द

होली 14 को, नगाड़े की थाप पर फाग गीत
10-Mar-2025 2:27 PM
होली 14 को, नगाड़े की  थाप पर फाग गीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 मार्च। आगामी 14 तारीख को होली है। सडक़ों के किनारे, बाजारों के पसरे में रंग, गुलाल, पिचकारियां, मुखौटे, मिठाई माला और नगाड़ा भरमार बिक रहे हैं। गांवों में बच्चों ने होलाष्टक तैयार करना शुरू किया है और बड़ों ने भी नगाड़े की थाप पर होली गीत गाने की शुरुआत कर दी है। ग्राम बेमचा निवासी चंद्रनाहू समाज के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने एक तस्वीर और एक वीडियो ‘छत्तीसगढ़’ अखबार को साझा की है।


अन्य पोस्ट