महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9मार्च। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य प्रो करुणा दुबे के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. नीलम अग्रवाल, प्रो. सी खलको, डा. दुर्गावती भारतीय, डॉ सीमारानी प्रधान ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. नीलम अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी भी महिलाओं को समान अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
प्रो. करुणा दुबे ने बताया कि महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में क्यों मनाया जाता है। डा. दुर्गावती भारतीय ने कहा कि यह दिन हमें नारी की हर छोटी.बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदानए उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है।
डा. सीमारानी प्रधान ने कहा कि नारी घर की रौनक है। दुनिया की रोशनी है। जहां नारी को सम्मान मिलेगा, वह समाज आगे बढ़ेगा। कालेज की रितु साहू, अंजली अग्रवाल, दामिनी साहू, ट्विंकल साहू ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. दिलीप कुमार बढाई, प्रदीप कन्हेर, मनबोध चौहान, प्रियंका सोनवानी, डा. अजय कुमार देवांगन, मनीषा बेहरा, डॉ.जीवन चंद्राकर, डा. गरिमा दीवान, नम्रता तंबोली, परवीन करीम, डा रूखमणी साहू, रेणुका साहू, प्रकाशमणि साहू, रोहित ढीमर, कल्याणी साहू, पूजा यादव सहित महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं सभी संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे । संचालन राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य तथा आभार व्यक्त डॉ प्रियंका चक्रधारी सहायक प्राध्यापक प्राणिशास्त्र ने किया।