महासमुन्द
रसीले तरबूजों की बहार
09-Mar-2025 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 मार्च। गर्मी तेज होते ही महासमुंद शहर में एक बार फि र रसीले तरबूजों की बहार आई है। शहर के मुख्य मार्गों के अलावा स्थानीय फल दुकानों में भी तरबूज सजे हुए हैं। अब तरबूज की ग्राहकी भी तेज हो चुकी है। तरबूज की ज्यादातर आवक आसपास के क्षेत्र शिवरीनारायण, पाटनागढ़ नदी क्षेत्र से हो रही है। महानदी के तट पर बड़ी संख्या में लोग इसकी खेती करते हैं। लेकिन अभी यहां के तरबूज को आने में देरी है। महानदी के तट पर होने वाले तरबूजों की अच्छी मांग रहती है। इसका स्वाद ही कुछ अलग रहता है। पारा बढऩे पर प्रति दो दिनों में तरबूज की अच्छी खपत होती है। वर्तमान में आकार के अनुसार 40 रुपए से 160 रुपए प्रति नग अथवा 20-25 रुपए प्रति किलो की दर से तरबूज की बिक्री हो रही है। होली के बाद इसकी बिक्री बढऩे की उम्मीद है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे