महासमुन्द

खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराई, मौत
09-Mar-2025 1:47 PM
खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराई, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

 

महासमुंद,9 मार्च। बसना थाना अंतर्गत ग्राम झारबंद के पास रोड़ किनारे खड़ी एक सोल्ड ट्रैक्टर से टकराकर मोटर सायकल चालक की मौत हो गई। जिस पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ब्राह्मणपुरी निवासी चिंताराम चतुर्वेदी 6 मार्च की सुबह अपनी मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 06 जीसी 4405 के माध्यम से ग्राम जमनीडीह अपने रिश्तेदार के घर काम से गया था। जहां से शाम को वापस आते समय ग्राम झारबंद के पास रोड के साइड में खड़े सोल्ड आयसर ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। जिससे चिंताराम के सिर एवं चेहरे में चोट आयी है। इसके बाद घायल को इलाज हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल बसना लया गया। जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर चिंताराम चतुर्वेदी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सोल्ड आयसर ट्रैक्टर चालक पर अपराध धारा 106 -1 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट