महासमुन्द

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार के सुनहरे अवसर
08-Mar-2025 2:48 PM
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार के सुनहरे अवसर

महासमुंद,8 मार्च। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2008 में शुरू किए गए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहतए 2024.25 के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार का सृजन करना है। योजना के तहत निर्माण क्षेत्र में अधिकतम लागत 50 लाख रुपए तथा सेवा क्षेत्र में अधिकतम लागत 20 लाख रुपए निर्धारित की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद में आवेदन करने के बाद बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत होने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ.साथ आवेदक के वर्ग के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान स्वीकृत किया जाता है।

निर्माण क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाई एश ब्रिक्स, स्टोन कटिंग, अगरबत्ती निर्माण, साबुन निर्माण, वाशिंग पाउडर निर्माण, फेब्रिकेशन कार्य, दोना.पत्तल निर्माण, फर्नीचर निर्माण, पेपर कनवर्टिंग वक्र्स, प्लास्टिक आयटम निर्माण, सीमेंट फेन्सिंग पोल, पोर्टल पर जाकर डीआईसी का चयन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, बीटीआई रोड, महासमुंद में या दिए गए मोबाइल नंबर 7587724731 एवं 7987379574 पर कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है। 
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद के अतिरिक्त किसी भी गैर शासकीय व्यक्ति को इस योजना से संबंधित अधिकार प्राप्त नहीं है।
 


अन्य पोस्ट