महासमुन्द

राजभाषा आयोग के प्रांतीय सम्मेलन में टेकराम सेन का सम्मान
07-Mar-2025 3:26 PM
राजभाषा आयोग के प्रांतीय सम्मेलन में टेकराम सेन का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मार्च। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का प्रांतीय सम्मेलन गत 01 एवं 02 मार्च को राजधानी रायपुर के होटल वुड कैशल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महासमुंद के साहित्यकारों को शिरकत करने का अवसर मिला। 8वें प्रांतीय सम्मेलन के दौरान महासमुंद के जिला समन्वयक साहित्यकार टेकराम सेन चमक को बेहतर संयोजन एवं राजभाषा आयोग में अतुलनीय योगदान के लिये सम्मानित किया गया । साहित्यकार बंधु राजेश्वर खरे ने बताया कि प्रदेश भर से 450 कलमकार उक्त सम्मेलन में भाग लिया। छग राजभाषा आयोग के 8वें प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं उपस्थित हुए और कहा कि छग के विकास में साहित्यकारों का विशेष योगदान है। उन्होंने प्रकाशित रचनाओं को विद्यालयों, महाविद्यालयों के पुस्तकालय में भेजने की घोषणा की। इस अवसर पर रायपुर के सांसद एवं पूर्व मंत्री छग शासन बृजमोहन अग्रवाल व रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने राजभाषा आयोग के क्रियाकलापों की सराहना की।

महासमुंद जिला की ओर से प्राचार्य डा.अनुसुइया अग्रवाल विशेष सत्र सुनने को मिला। इस अवसर पर डा. बंधु राजेश्वर खरे, धनराज साहू, हबीब खान समर,चन्द्रकांत सेन, सरोज साव, डिजेन्द्र कुर्रे, यशवंत चौधरी, मानकदास मानिकपुरी, सुरेन्द्र अग्निहोत्री आगी, डा. रामशरण चंद्राकर, प्रेमचंद साव, डा.साधना कसार ने प्रतिनिधित्व किया। महासमुंद के जिला समन्वयक टेकराम सेन चमक को सम्मानित किये जाने पर जिला के सभी साहित्यकारों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी साहित्यकार धनराज साहू बागबाहरा ने दी है।


अन्य पोस्ट