महासमुन्द

बोलेरो की ठोकर, युवक की मौत
06-Mar-2025 3:18 PM
बोलेरो की ठोकर,  युवक की मौत

महासमुंद, 6 मार्च। ग्राम जतेसरा झारबंद ओडिशा से अपनी बहन के यहां से वापस अपने घर छुवालीपतेरा भगतदेवरी लौट रहे युवक को ग्राम बंसुला के पास बसना से गढफ़ुलझर की ओर जा रही बोलेरो ने सामने से ठोकर मार दी। जिससे युवक का सिर पूरी तरह फट गया। अत्यधिक रक्त स्त्राव से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। 

छुवालीपतेरा सरपंच महेश राम निराला तथा परिजनों के अनुसार उमाशंकर अजय पिता सेतराम अजय  ग्राम छुवालीपतेरा वार्ड नं. 10 निवासी था। वह कल सुबह अपनी बहन के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जतेसरा झारबं ओडि़शा गया हुआ था। कार्यक्रम में खाना खाने के बाद अपनी बाइक  से वापस घर छुवालीपतेरा लौट रहा था। ग्राम बंसुला के पास बोलेरो वाहन ने उमाशंकर अजय को सामने से ठोकर मार दी जिससे उमाशंकर का सिर फट गया तथा दाहिना हाथ एवं दाहिन पैर टूट गया। सिर फटने एवं अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना के समय बोलेरो ड्राइवर और वाहन मौजूद था। एंबुलेंस से उमाशंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट बसना थाने में दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना जुटी है।
 


अन्य पोस्ट