महासमुन्द
सर्वे के लिए कभी भी पहुंच सकती है टीम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मार्च। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस बार नगर पालिका महासमुंद स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में भाग ले रहा है। फलस्वरूप नगर पालिका मिशन क्लीन सिटी अभी से 5 सितारा रैंक के लिये तैयारी शुरू कर दी है। फलस्वरूप पालिका ने स्वयं के ही दफ्तर से इस बार इसकी शुरुआत की है। फलस्वरूप पालिका कार्यालय की सफाई कर रंग-रोगन कार्य किया जा रहा है। इस बार सर्वेक्षण नागरिकों के फिडबेक के आधार पर होगा। वर्ष 2023 में महासमुंद को स्टार रैंक मिला था।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार कुल 10 बिंदुओं पर विशेष फ ोकस की गई है। जिसमें सफाई कर्मियों का कल्याण, शिकायत का त्वरित निवारण, स्वच्छता के लिये वकालत, पारिस्थितिकी तंत्र, दृश्यमान स्वच्छता कचरे का पृथक्करण, संग्रह, और परिवहन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्वच्छता तक पहुंच उपयोग किए गए जल का प्रबंधन सफ़ाई कर्मचारियों का कल्याण नागरिकों की प्रतिक्रिया और शिकायत निवारण रि.साइकिल, रि.यूज, रि.ड्यूज़ आरआरआर, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकना,सार्वजनिक स्थलों पर थूकना नहीं जैसे बिंदु शामिल हैं।
इस सर्वेक्षण में यदि पालिका किसी भी तरह की बोगस जानकारी सर्वेक्षण टीम को देती है तो पालिका के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्वे में डेटा की सटीकता से पुष्टि की जाएगी। यूएलबी से मिली इनपुट पर नजर रखी जाएगी। विसंगतियों पर भी टीम फोकस करेगी। सर्वे में बस स्टैंड, सडक़, मोहल्लों में कचरों का जमावड़ा, गंदे पानी की निकासी, स्कूल, कॉलेजों के आसपास गंदगी का निपटारा जैसे अनेक बिंदुओं पर केंद्रीय टीम सर्वे करेगी।
मालूम हो कि यह टीम हर साल बिना किसी सूचना के सर्वे के लिये यहां पहुंचती है। कहा जा रहा है कि इस बार भी अचानक ही टीम शहर पहुंचेगी। इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण 17 फरवरी से शुरू की जा चुकी है। इस बार इस सर्वेक्षण में निगेटिव मार्किंग को लागू किया गया है। इसका मतलब है कि अगर किसी शहर में स्वच्छता के मामले 50 फीसदी से ज्यादा कमी पाई गई तो उस शहर के अंकों में 30 अंक कट जाएंगे। इस सर्वेक्षण में आवास और स्वीकृत अन्य परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।