महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3 मार्च। आगामी सप्ताह भर में मौसम का तापमान 40 प्लस होने की संभावना है। वैसे भी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से ही इस बार सूर्य की रोशनी चूभने लगी थी। अभी मार्च के प्रथम सप्ताह से ही तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हो गई है। मौसम वैज्ञानिक इसे लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। नीनो की तरह ला नीना भी एक मौसम पैटर्न है जो प्रशांत महासागर में हर कुछ वर्षों में हो सकता है। एक सामान्य वर्ष भूमध्य रेखा के साथ हवाएं गर्म पानी को पश्चिम की ओर धकेलती हैं। समुद्र की सतह पर गर्म पानी दक्षिण अमेरिका से इंडोनेशिया की ओर बहता है। जैसे-जैसे गर्म पानी पश्चिम की ओर बढ़ता है। गहरे पानी से ठंडा पानी सतह पर आ जाता है। यह ठंडा पानी दक्षिण अमेरिका के तट पर पहुंचता है।
वर्ष 2024 में प्रदेश भर में महासमुंद गर्मी को लेकर दूसरे स्थान पर था। वहीं वर्ष 2022 में महासमुंद प्रदेश में सर्वाधिक गर्म होकर 46.9 तापमान तक पहुंचा था। अब इस बार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात तथा ला नीना की वजह से गर्म हवा मध्य भारत की ओर आ रही है। फलस्वरूप गर्मी एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ेगी। साथ ही उमस और बेचैनी से फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही इस बार सूर्य की रोशनी चूभने लगी है। वहीं मार्च के प्रथम सप्ताह से ही तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा इसे लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एल नीनो की तरह ला नीना भी एक मौसम पैटर्न है जो प्रशांत महासागर में हर कुछ वर्षों में हो सकता है। एक सामान्य वर्ष में भूमध्य रेखा के साथ हवाएं गर्म पानी को पश्चिम की ओर धकेलती हैं। समुद्र की सतह पर गर्म पानी दक्षिण अमेरिका से इंडोनेशिया की ओर बहता है। जैसे-जैसे गर्म पानी पश्चिम की ओर बढ़ता है, गहरे पानी से ठंडा पानी सतह पर आ जाता है। यह ठंडा पानी दक्षिण अमेरिका के तट पर पहुंचता है। वर्ष 2024 में प्रदेश भर में महासमुंद गर्मी को लेकर दूसरे स्थान पर था। वहीं वर्ष 2022 में महासमुंद प्रदेश में सर्वाधिक गर्म होकर 46.9 तापमान तक पहुंचा था। अब इस बार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात तथा ला नीना की वजह से गर्म हवा मध्य भारत की ओर आ रही है। फलस्वरूप गर्मी एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ेगी। साथ ही उमस और बेचैनी के बीच फरवरी माह में ही तापमान एकाएक बढ़ चुका है। बताया जार हा है कि 9-10 मार्च के आसपास तापमान इस बार 40 तक पहुंचने की संभावना है। पिछले साल ही मौसम तथा भू वैज्ञानिकों ने क्लाइमेट में बदलाव को लेकर चेतावनी दी थी।
मालूम हो कि लगभग 3-4 वर्षों से ठंड भी कोई खास नहीं पड़ रही है। महासमुंद सहित आसपास के इलाकों में तो इस बार सरकारी अलाव जलाने की नौबत ही नहीं आयी। अब मौसम विभाग के अनुसार इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। 1901 के बाद जब से देश में मौसम का रिकॉर्ड रखने की शुरुआत हुई, उसके बाद फरवरी 2025 देश में सबसे गर्म रहा। मार्च से मई तक सामान्य से ज्यादा गर्मी पडऩे की संभावना है। इस दौरान लू चलने का भी अनुमान है। मार्च में सामान्य से ज्यादा गर्मी पडऩे का पूर्वानुमान किसानों के लिए परेशानी भरा है। इससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं सामान्य से ज्यादा गर्मी पडऩे का पूर्वानुमान भी किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। जानकार बताते हैं कि फरवरी में इतनी गर्मी पहले कभी नहीं पड़ी थी। पिछले 8 महीनों में से 5 महीनों में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर पर रहा।