महासमुन्द
दुपहिया चलाते नाबालिग स्कूली बच्चे सडक़ हादसे में जख्मी
02-Mar-2025 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 मार्च। दुपहिया चलाते नाबालिग स्कूली बच्चे सडक़ हादसे के शिकार हुए।
जिले के भंवरपुर में निजी स्कूलों द्वारा नाबालिग छात्र छात्राओं को दुपहिया वाहनों से विद्यालय आने की अनुमति देना भी बड़े हादसों के लिए जिम्मेदार साबित हो रहे हैं। नाबालिग छात्र छात्राओं द्वारा जिस रफ्तार से वाहन चालन किया जाता है वह उनके स्वयं के लिए तो घातक है कि अन्य राहगीरों के लिए भी जान माल को क्षति पंहुचने का भय बना रहता है। इन नाबालिग स्कूली बच्चों को भंवरपुर के रास्ते से 112 से गंभीर हालत में उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को रायपुर रिफर कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे