महासमुन्द

गांजा तस्करी के 3 मामले, 5 आरोपी गिरफ्तार
02-Mar-2025 2:56 PM
गांजा तस्करी के 3 मामले, 5 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 मार्च।
अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुंद पुलिस की एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा, कोमाखान ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिंघोड़ा व कोमाखान के 3 प्रकरणों में गांजा  की तस्करी करते 5 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में है।

आरोपियों के कब्जे से 46 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 6 लाख 90 हजार रुपए  का गांजा जब्त किया है।
प्रकरण 01 में थाना कोमाखान में कल एक मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा के साथ पेयजल नल के पास रेल्वे स्टेशन कोमाखान के पास ट्रेन का इंतजार करते बैठा है. उक्त सूचना एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं पुलिस की टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर मौका पहुंचकर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा। 

नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम आनंद कुमार सिंह ओडिशा बताया। इनके कब्जे से दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी हुई प्रत्येक बोरी में बोरी सहित 10, 11 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 21 किलोग्राम कीमती करीबन 3 लाख 15 हजार रुपए  को जब्त कर थाना कोमाखान में  अपराध/धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

प्रकरण 02.में थाना सिंघोडा में 27फरवरी को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक सिल्वर कलर का होण्डा कार क्रमांक में अवैध  गांजा रखकर ओडिशा  से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं. उक्त सूचना पर एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं पुलिस की टीम के द्वारा एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल जाकर नाकाबंदी किया।

कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का एक सिल्वर कलर का होण्डा ब्त्ट का  आया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे. ये पुलिस को देखकर अपने गाडी को तेज गति से भागने लगे. जिन्हें पुलिस की टीम ने दौड़ाकर पकड़ा।

भागने का कारण पूछने पर गाड़ी में गांजा होना तथा उक्त गांजा को बरगढ ओडिशा से भोसरी पुणे महाराष्ट्र ले जाना बताया। आरोपियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम ललित दीपक खोल्ल्म महाराष्ट्र, मयूर दिलीप राऊत महाराष्ट्र का निवासी होना बताया। आरोपियों के कब्जे एक प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल 20 किलोग्राम अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा कीमती 3 लाख रुपए  तथा एक कार 5 लाख रुपए कुल जुमला 8 लाख रुपए  जप्त कर थाना सिंघोडा में  अपराध/धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

प्रकरण 03 में थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में 27 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक काला कलर का मो.सा.में अवैध मादक गांजा रखकर ओडिशा  से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है जिसे पुलिस टीम के द्वारा एनएच 53 रोड रेहटीखोल आकर नाकाबंदी की।

कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का एक मोटर सायकल आया जिसमे दो व्यक्ति सवार थे जिसे रोककर पूछताछ में अपना नाम निमाई लुहा, पुरोहित सोना दोनों निवासी ओडिशा  का निवासी होना बताये।

जिनके पास से कुल 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 75हजार  रुपए बरामद किया गया, गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल कीमती 60 हजार  रुपए  कुल 1 लाख 35 हजार  रुपए  को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा  में अपराध/धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट