महासमुन्द

उधार के पैसों को लेकर मारपीट, काउंटर रिपोर्ट दर्ज
28-Feb-2025 3:31 PM
 उधार के पैसों को लेकर मारपीट, काउंटर रिपोर्ट दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,28 फरवरी।
सांकरा शराब दुकान के पास चखना दुकान में उधारी पैसे की बात को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच के साथ मारपीट हुई। जिसकी शिकायत थाने में की गई है। 
वार्ड 16 सांकरा निवासी प्रार्थी आमिर खान के अनुसार शराब दुकान के पास उसकी चखना दुकान है। जहाँ 25 फरवरी की रात्रि गांव का अमित जगदल्ला, त्रिभुवन, अमन भोई एवं उसके अन्य साथी चखना दुकान में आकर उधारी पैसों के बात को लेकर एक राय हुए और गाली गुप्तार करने लगे। मना करने पर अमित, त्रिभुवन, अमन एवं उसके साथी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अमित ने बांस के डण्डे से और त्रिभुवन, अमन एवं साथी ने हाथ थप्पड़ से मारपीट की। जिससे आमिर खान के सिर में चोट लगने से खून नकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115-2, 296, 3-5, 351-2 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

इसी मामले में अमित जगदल्ला ने बताया कि वह वार्ड नं 12 सांकरा का निवासी है। 25 फरवरी की रात्रि आबीद चखना दुकान के सामने सांकरा में था। उधारी पैसा के बात को लेकर अमीर खान, गुलसेर खान, आबीद खान ने एक राय होकर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दी।

गुलसेर खान ने डंडा से, अमीर खान ने चाकू से तथा आबीद खान ने हाथ-मुक्के से मारपीट की। जिससे अमित को चोटें आयी है। ओपेश नेताम के हाथ तथा अमन भोई के हाथ में भी चोटें आयी हंै। शिकायत पर पुलिस ने अमित जगदल्ला एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115-2 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है। 
 


अन्य पोस्ट