महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 फ रवरी। चरित्र पर शंका करते हुए डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 103-1 बीएनएस के तहत अपराध सिंघोड़ा थाना के पुटकी ग्राम की घटना दर्ज किया है।
सिंघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी तुलसी वैष्णव ने सिंघोड़ा पुलिस को बताया कि उनके जेठ शांति कुमार दास ग्राम पुटका अपनी पत्नी दिलेश्वरी दास के चरित्र पर हमेशा संदेह करते हुए उनके साथ मारपीट करता था। कल 24 फरवरी की सुबह 9.20 बजे एक बार फिर घर पर दिलेश्वरी के साथ वह चरित्र पर संदेह करते हुए मारपीट करने लगा। जिसका दिलेश्वरी विरोध कर पाती इसके पूर्व ही भेरूवा डंडा से आरोपी ने जोरदार सिर में प्रहार कर दिया जिससे दिलेश्वरी की मौत हो गई। बाद शव के पंचनामे के बाद पीएम हेतु चीरघर भेजा गया।
शाम को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।